इटारसी। सामाजिक संस्था पटेल समाज सेवा समिति इटारसी द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती पर वर्मा कॉलोनी पुरानी इटारसी में स्थित सरदार पटेल सामाजिक भवन प्रांगण में जयंती समारोह आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम यहां स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा का जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत समिति पदाधिकारी यो एवं सभी सामाजिक जनों ने अपने पितृ पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पटेल समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण महालहा ने सभी सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमारे अग्रज सरदार वल्लभभाई पटेल देश के लौह पुरुष एवं भारत रत्न के रूप में स्थापित हैं उनके अनुकरणीय योगदान से पूरा भारत वर्ष गौरवान्वित है ?
समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चिमानिया, गुलाब दास महतो, डॉ केके पटेल, डॉ प्रदीप चौधरी, एलएल महालहा, एनपी चिमानिया, सतीश पटेल, आनंद मोहन चिमानिया, सुनीति पटेल, सुनीता चौधरी, उमा गालर, श्रीमती मृदुला चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बृज किशोर पटेल, शिव गोविंद महतो, दीप मेहतो, उमेश पटेल, अशोक चिमानिया, सुरेश चौधरी, मोहनलाल, अवनीश चौधरी, दिनेश चौधरी, एस पटेल, राजकुमार चौधरी, फूलचंद चौधरी, प्रदीप चौधरी, शिवाकांत चिमानिया, बंटी वर्मा, राजेंद्र चौधरी, विनय पटेल, गौरव चौधरी, विजय बाबू चौधरी, मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, जय किशोर चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत, हंसराज गालर सहित सैकड़ो की संख्या में सामाजिक सदस्य मौजूद रहे।
सरदार पटेल भवन में कार्यक्रम के पश्चात एकता रैली निकाली गई जो पुरानी इटारसी के अनेक प्रमुख मार्गों से होते हुए ओवर ब्रिज के रास्ते सरदार पटेल सतरस्ता न्यास कॉलोनी में संपन्न हुई। रैली में सजे हुए रथ में सरदार वल्लभभाई पटेल के साथ ही भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पटेल समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण महालहा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।








