इटारसी। विधानसभा के बजट सत्र में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने क्षेत्र के शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास को गति देते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। डॉ. शर्मा ने जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह से पवारखेड़ा स्थित कन्या शिक्षा परिसर में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए राशि की मांग की थी।
विधायक के आग्रह और आवश्यकता को देखते हुए मंत्री कुंवर विजय शाह ने सदन में 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। छात्राओं के शैक्षणिक के साथ-साथ सर्वांगीण सांस्कृतिक विकास के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम का निर्माण के लिए 2 करोड़ की राशि शासन द्वारा स्वीकृत होने से क्षेत्र की छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक व्यवस्थित मंच प्राप्त होगा।









