इटारसी। ऑल प्रगतिशील पेन्शनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 8 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव बसंत गिरी गोस्वामी इटारसी ने बताया कि पेंशनर का यह धरना 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता, 27 माह का बकाया एरियर 30 जून एवं 31 दिसम्बर को सेवा निवृत्त कर्मचारियों का तत्काल भुगतान, पेंशनर के बेरोजगार एवं अल्प वेतन पर जीवन यापन करने वाले बच्चों को पीला राशन कार्ड, पेंशनर की मृत्यु पर एक लाख पच्चीस हजार राहत राशि का भुगतान सहित अनेक मांगों को लेकर होगा।
पेन्शनर पदाधिकारी प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर दुबे, एमएस सिकरवार, के.बी. पाठक, रमेश जोशी, प्रकाश गवांदे, केएस गंगवार, हरप्रसाद बंसकार, राजा भईया गुर्जर, जगदीश राजपूत, एमएस सहगल, अब्दुल वहाव सिद्धीकी, अभय कुमार जैन, ओपी गुप्ता आदि ने सभी पेन्शनर से धरने में भाग लेने की अपील की है।









