इटारसी। आज अमृत महाअभियान के तहत सूरजगंज स्थित पीएमश्री कन्या शाला में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
‘एक पौधा माँ के नाम’ का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।इस आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य सतीश खलगो के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण लोग शामिल हुए। नगर पालिका परिषद की सामुदायिक संगठक ज्योत्सना चौहान, स्वास्थ्य विभाग के उपयंत्री मयंक अरोरा, और स्व-सहायता समूह की महिलाएं भी मौजूद थीं।
पौधरोपण में सहयोग देने वालों में जगदीश पटेल और रोहित बकोरिया भी शामिल थे। विद्यालय के शिक्षक महेश कुमार रैकवार, विनोद मालवीय और विनोद दुबे ने भी इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।









