- श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर की स्वच्छता हेतु अनूठी पहल
इटारसी। तुलसी चौक फल बाजार स्थित ठाकुर श्री द्वारिकाधीश भगवान के बड़े मंदिर में अब सिर्फ पूजा-अर्चना ही नहीं, बल्कि कार सेवा के माध्यम से सामूहिक धर्म सेवा का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। यह पहल मंदिर की स्वच्छता को बढ़ाने का एक धार्मिक संकल्प है, जिसकी शुरुआत श्री द्वारिकाधीश युवा मंडल के अध्यक्ष विपिन चांडक और उनकी टोली ने रविवार से कर दी है।
- सेवा का धार्मिक महत्व सेवा ही समर्पण : सप्ताह में एक बार, हर रविवार को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक, श्रद्धालु प्रभु के धाम की सेवा में अपना समय समर्पित कर सकते हैं। यह कार सेवा, ईश्वर के प्रति आस्था और समाज के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाती है।
- समुदाय का समागम : इस पवित्र कार्य में महिलाएं, पुरुष और युवा सभी मिलकर हिस्सा ले सकते हैं। नियम अनुसार एक समय में केवल एक ही टोली को सेवा का मौका मिलेगा, जिससे व्यवस्था बनी रहे।
- पवित्रता का दायरा : सफाई की अनुमति मंदिर के हर कोने में है, सिवाय उस पवित्र स्थान के, जहां स्वयं ठाकुर द्वारकाधीश का वास है, अर्थात गर्भ गृह।
- सेवा में सहभागी बनने के लिए : जो श्रद्धालु या टोलियां इस पुण्य कार्य में भाग लेना चाहती हैं, वे विपिन चांडक के मोबाइल नंबर 93001 24235 पर संपर्क करके अपना स्लॉट आरक्षित करा सकते हैं।









