---Advertisement---

फरार स्कूल संचालक (School Director) को गिरफ्तार करने पुलिस की दबिश

By
On:
Follow Us

पांच माह पूर्व दर्ज हुआ था मामला, बच्चों के पिता से बदसलूकी का है मामला

3 साल की लंबी शिकायत के बाद पुलिस ने पिछले दिनों मामला दर्ज किया।

इटारसी। बीते करीब माह पूर्व पुलिस ने एक शिकायत पर अग्रवाल पब्लिक स्कूल (Agrawal Public School) के संचालकों सहित एक शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तभी से फरार तीनों की गिरफ्तारी (Arrest) पर पुलिस अधीक्षक ने तीन हजार का ईनाम घोषित किया है। आज दोपहर में पुलिस ने स्कूल संचालकों (School sanchalako) के घर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी। लेकिन, ये लोग पुलिस को नहीं मिले हैं।
बता दें कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत करीब तीन वर्ष अग्रवाल पब्लिक स्कूल में पढ़ रहे दो बच्चों के पिता दशरथ चौधरी से बदसलूकी के मामले में पुलिस स्कूल के संचालक और प्राचार्य की तलाश कर रही है। तीन साल पूर्व शिकायत के बाद पुलिस ने करीब पांच माह पूर्व संचालक संजय अग्रवाल (Director Sanjay Agrawal), उनके भाई संजोग अग्रवाल (Sanjog Agrawal) और शिक्षिका विमला शर्मा (Teacher Vimala Sharma) के खिलाफ 19 मार्च 2020 को अपशब्दों के प्रयोग, एससी एसटी एक्ट (SC, ST Act) का प्रकरण पंजीबद्ध किया था। आरोपी तभी से फरार हैं। एसडीओपी महेन्द्र मालवीय (SDOP Mahendra Malaviya) ने बताया कि एसपी संतोष सिंह गौर (SP Santosh singh Gour) ने उनकी गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
आज उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम एसडीओपी महेंद्र मालवीय के नेतृत्व में उनके घर गई और पूरे परिसर की तलाशी ली गई। एसडीओपी ने बताया कि नगर पालिका से उनकी संपत्ति कुर्क करने के लिए भी जानकारी मांगी है। आरोपितों पर एट्रोसिटी एक्ट (Atrocity act) समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.