---Advertisement---

पुलिस का ‘फसल सीजऩ सुरक्षा’ अभियान, किसानों को जालसाजों और लुटेरों से सावधान रहने की हिदायत

By
On:
Follow Us

इटारसी। फसल कटाई और बिक्री के सीजऩ को देखते हुए इटारसी पुलिस ने किसानों की सुरक्षा के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल बेचकर घर लौटते समय संभावित लूट और जालसाजी की घटनाओं से सतर्क करना है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर बैंक, मंडी, व्यापारियों के प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाकर और अन्य माध्यमों से जालसाजों, ठगों, और अनजान व्यक्तियों से रहें सावधान का संदेश प्रसारित किया है।

लाखों की लूट की घटना रोकने की पहल

यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले वर्षों में फसल बिक्री के बाद किसानों से लाखों रुपये की लूट की कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। अनाज बेचकर नकद राशि लेकर घर लौट रहे किसानों को अक्सर निशाना बनाया जाता रहा है। इटारसी पुलिस स्टेशन के प्रभारी के अनुसार ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने यह सघन अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसान अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकें।

किसानों के लिए आवश्यक निर्देश

  • नकद राशि की सुरक्षा : फसल बेचने के उपरांत प्राप्त होने वाली नकद राशि को अत्यधिक सुरक्षित ढंग से अपने पास रखें।
  • अपरिचितों से दूरी : किसी भी अनजान व्यक्ति अथवा जालसाजों की बातों में न आएं और सतर्क रहें।
  • बैंक खाते की गोपनीयता : अपने बैंक संबंधी खाता नंबर एवं पासवर्ड किसी भी व्यक्ति को न दें।

संदिग्ध दिखने पर तुरंत करें संपर्क

पुलिस ने किसानों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

  • तत्काल सहायता : डायल-112
  • स्थानीय संपर्क : अथवा सीधे इटारसी थाने पर संपर्क करें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.