---Advertisement---

पॉलिटेक्निक शिक्षकों ने स्कूलों में दिया कैरियर मार्गदर्शन, तकनीकी शिक्षा के लाभ बताए

By
On:
Follow Us
  • – प्राचार्य के नेतृत्व में टीम ने 10वीं-12 वीं के 140 से अधिक विद्यार्थियों को किया लाभान्वित

इटारसी। तकनीकी शिक्षा संचालनालय के निर्देशानुसार, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, इटारसी के शिक्षकों द्वारा क्षेत्र के स्कूलों में भ्रमण कर 10वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए विस्तृत कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान पीएमश्री एकीकृत शहीद इंद्रगिरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक हायर सेकेंडरी विद्यालय रामपुर, हाई स्कूल सोमलवाड़ा, और हाई स्कूल सनखेड़ा में विजिट कर विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया।

मार्गदर्शन के मुख्य विषय

  • कैरियर मार्गदर्शन : प्राचार्य आरके चोलकर ने विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन की आवश्यकता, उद्देश्य, एवं लाभ से परिचित कराया। उन्होंने 10 वीं एवं 12वीं के छात्रों को अच्छे अंकों से पास होने, सही विषय का चयन करने और तकनीकी शिक्षा के सभी स्तरों की प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
  • इंजीनियरिंग और तकनीकी जानकारी मैकेनिकल इंजीनियरिंग : मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अंकित मिश्रा ने इंजीनियरिंग की सभी ब्रांचों की आवश्यकता, उनके कार्य क्षेत्र, और विद्यार्थियों को रुचि के अनुसार चयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
  • कंप्यूटर साइंस और एआई : शैलेंद्र सिंह राजपूत ने कंप्यूटर साइंस ब्रांच की वर्तमान आवश्यकता और भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता पर जानकारी प्रस्तुत की।
  • छात्रवृत्तियां और प्रवेश प्रक्रिया : श्रीमती पल्लवी नरवरे और सोनिया अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रवेश के संबंध में 10 वीं और 12 वीं के मेरिट अंकों के आधार पर फीस छूट, तथा विभिन्न छात्रवृत्तियों की विस्तृत जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं, एआईसीटीई द्वारा प्रदत्त प्रगति छात्रवृत्ति, यशस्वी छात्रवृत्ति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और ओबीसी से संबंधित विभिन्न सरकारी छात्रवृत्तियां।

संस्था भ्रमण के लिए प्रोत्साहन श्रीमती पल्लवी शर्मा, नेहा केदारे, और हेमलता शुक्ला ने विद्यार्थियों को संस्था में उपलब्ध सुविधाओं, जैसे मशीनें, उपकरण, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, और कंप्यूटर केंद्र के संबंध में जानकारी दी, और उन्हें भविष्य में संस्था भ्रमण हेतु प्रोत्साहित किया। इस मार्गदर्शन कार्यक्रम से 140 से भी अधिक स्कूल के विद्यार्थी लाभान्वित हुए और उन्होंने पॉलिटेक्निक में प्रवेश प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.