इटारसी। मध्यप्रदेश के अधिकतर आसमान पर बादलों का कब्जा है, ऐसे में मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का आरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में अगले दो दिन आरेंज अलर्ट और फिर यलो अलर्ट रहेगा।
मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सीहोर, राजगढ़, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात, झंझावत, झोंकेदार हवाएं (50 से 60 किमी प्रतिघंटे, तथा भोपाल, विदिशा, रायसेन, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलॉ, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं (40-50 किमी की गति से) तथा बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर जिलों में (30-40 किमी की गति से)हवाएं चल सकती हैं।
वर्षा या गरज-चमक के आसार
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, श्योपुरकलॉ, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्ना जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।
पिछले चौबीस घंटे का मौसम
पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा है।
अधिकतम तापमान
अधिकतम तापमान रीवा, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में 5.0 से 7.9 डिग्री तक गिरा है, ग्वालियर, शहडोल संभागों के जिलों में 3.9 से 4.0 डिग्री तक गिरे जबकि शेष जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से 7-7.7 तक कम रहा। इंदौर, नर्मदापुरम, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से 3.5-5 डिग्री तक काफी कम रहा। भोपाल, उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य से 3.7-3.0 डिग्री तक कम रहे।
न्यूनतम तापमान
भोपाल संभाग के जिलों में 2.4 डिग्री तक नीचे आया, ग्वालियर, रीवा, सागर संभाग के जिलों में 2.3-3-6 डिग्री तक काफी बढ़ा। भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से 5.7 डिग्री तक विशेष रूप से कम रहे, उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से 3.9 डिग्री तक काफी कम रहे, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से 2.2-3.0 तक कम रहे। शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से 2.2 डिग्री तक अधिक रहा।
इन शहरों के तापमान पर नजर
प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में राजगढ़, रतलाम 21 डिग्री, गिरवर शाजापुर 22.2, खंडवा 22.4, कन्नौद देवास, धार 22.5, पचमढ़ी नर्मदापुरम 22.6 डिग्री। प्रदेश के पांच सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वाले शहर खजुराहो, ग्वालियर दमोह 28 डिग्री, पृथ्वीपुर निवाड़ी, सतना 27.5, शिवपुरी 27.2, चित्रकूट सतना 26.9 और मंडला 26.8 डिग्री सेल्सियस। प्रदेश के पांच सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहरों में मलाजखंड बालाघाट 31 डिग्री, सिवनी 31.2, छिंदवाड़ा 32, रीवा 33.4 और बैतूल 33.5 डिग्री। पांच सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहरों में शिवपुरी 41.2 डिग्री, राजगढ़, गुना 41, खजुराजो छतरपुर 40.2, आंवरी अशोकनगर, टीकमगढ़, शिवपुरी 39.5 और ग्वालियर 39.4 डिग्री सेल्सियस शामिल हैं।









