इटारसी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा गुरुवार, 4 दिसंबर को शहर के कई हिस्सों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते 11 केवी बैंक कॉलोनी फीडर से बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।
इस दौरान बागेश्वरी स्कूल, बैंक कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, रॉयलस्टेट, तिरुपति, महर्षिनगर, बनर्जी हॉस्पिटल, प्रतापपुरा, वर्धमान कॉलेज, काली मंदिर रोड, जाटव मोहल्ला, गणेश नगर कॉलोनी, साईं फॉर्च्यून सिटी, और एलआईसी ऑफिस क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।









