इटारसी। विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इटारसी ने आवश्यक रखरखाव और ट्रांसफार्मर संबंधी कार्यों के लिए कल गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को शहर के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखने की घोषणा की है।
11 केवी शिवराजपुरी फीडर ट्रैक्टर स्कीम उपकेंद्र से संचालित फीडर्स पर सुबह 11 बजे से 02 बजे तक विद्युत प्रवाह प्रभावित रहेगा। इस दौरान शिवराजपुरी कॉलोनी, चयन कॉलोनी, कृष्ण विहार, चैतन्य नगर, आज़ाद चौराहा से ओवर ब्रिज तक का क्षेत्र, सूखा सरोवर, 12 बंगला, नरेंद्र नगर, जवाहर कॉलोनी, ग्रीन वैली जैसे क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। कार्य के दौरान आवश्यकतानुसार समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।









