इटारसी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 24 दिसंबर बुधवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इसकी सूचना जारी की है।
मुख्य कटौती विवरण
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक, पीपल मोहल्ला, ट्रैक्टर स्कीम, बूढ़ी माता, न्यास और ग्रैंड एवेन्यू फीडर से जुड़े क्षेत्रों में।
- सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक गुर्रा और सोनतलाई क्षेत्र।
इस दौरान इन उपकेंद्रों से जुड़े सभी घरेलू और कृषि फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उपभोक्ता अपने जरूरी काम इस समय से पहले या बाद के लिए प्लान कर लें।









