इटारसी। श्रावण मास (Shravan month) में भगवान भोलेनाथ (Lord Bholenath) की भक्ति के अनुरूप श्री सद्गुरु सेवा आश्रम ग्वालबाबा (Shri Sadguru Sewa Ashram Gwalbaba) के पास तीन दिवसीय श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Shri Shiv Pran Pratishtha Ceremony) का आयोजन चल रहा है।
दिव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रावण माह के पावन अवसर पर श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन शोभायात्रा के साथ प्रतिष्ठा स्थल पर कलश यात्रा संपन्न हुई। सभी देवताओं की प्रतिष्ठा मंडलों का निर्माण के साथ भगवान भोलेनाथ के जलाधिवास की प्रक्रिया संपन्न की। इस आयोजन में इटारसी (Itarsi) के अलावा अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में भक्तजन आकर के धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह नगर इटारसी के अलावा अन्य नगरों के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सविधि संपन्न किया जा रहा है। आचार्य पंडित विकास शर्मा के मार्गदर्शन एवं पंडित बृजेन्द्र तिवारी, पंडित संजय शर्मा, पंडित मोहित पांडेय, केशरीनंदन तिवारी, पंडित विनय भार्गव आदि ब्राह्मणों के सहयोग से प्रथम दिन शोभायात्रा के साथ जलाधिवास, अन्नाधिवास, शैयाधिवास के साथ मंडप पूजन, महाभिषेक वैदिक मंत्रों से संपन्न किया जा रहा है। समापन दिवस पर कल भगवान शिव (Lord Shiva) की सपरिवार प्राण-प्रतिष्ठा भवन भंडारा आदि किया जाएगा।
श्रावण मास में भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा कल


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







