इटारसी। आज मस्जिद हुदा नयायार्ड इटारसी की मस्जिद में रमजानुल मुबारक के पाक महीने के पहले जुमा पर जुमे की नमाज अदा की गई।
मस्जिद कमेटी सचिव शेख यूनुस ने बताया कि नमाज के बाद अपने मुल्क हिंदुस्तान के लिए सुख चैन, शांति व हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में भाईचारे के समान रहे, इसके लिए दुआ मांगी गई व नमाज के बाद सलाम अदा किया गया। जुमा की नमाज हजरत आलिम नादिर रजा साहब ने अदा करवाई।
इस मौके पर मस्जिद कमेटी सदर एम अली, खजांची अमीन अंसारी, नदीम खान, नावेद खान, शेख फारुख, शेख तौसीफ, सलमान खान, रफीक खान, फिरोज खान, शेख अजीज, इमरान खान, अरबाज खान, शेख तनवीर, अमन अली, शाजिद खान और लगभग डेढ़ सौ लोग उपस्थित रहे।








