इटारसी। आदिवासी समाज के जननायक बिरसा मुंडा की जयंती मनाने के लिए जमानी गांव में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक आज शंकर मंदिर, गोंडी मोहल्ला में हुई, जिसमें 15 नवंबर 2025 को होने वाले समारोह की रूपरेखा तैयार की गई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिरसा मुंडा जयंती को शनिवार, 15 नवंबर 2025 को पीएमश्री स्कूल, जमानी में बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा।
यह समारोह पूरी तरह से आदिवासी सांस्कृतिक वेशभूषा और रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित होगा।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में गोंडी नृत्य, संगीत और गायन की विशेष प्रस्तुतियां होंगी। इसके अतिरिक्त, समारोह को संबोधित करने के लिए मुख्य अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा, जो बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और उनकी जीवन शैली पर प्रकाश डालेंगे।
बैठक में जनपद सदस्य सुखराम कुमरे, सरपंच खुमान सिंह, उमेश मरकाम, भलावी, जितेंद्र इवने, अंकित कुमरे, चंद्रपाल कासदे, गुलाब सिंह तेकाम, राजकुमार उईके, हरिराम धुर्वे, रविशंकर धुर्वे, मूलचंद पानसे, सुरेश उईके, अशोक ककोडिया, प्रह्लाद सिंह धुर्वे, बरजोर भलावी, शिवराम परते, रामकिशोर और लक्ष्मण सिंह इरपाचे सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।









