- 11 विशेष झांकियों के साथ निकलेगी शोभायात्रा
इटारसी। श्री स्वप्नेश्वर हनुमान धाम मंदिर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी श्री हनुमान जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। इस वर्ष समिति का मुख्य उद्देश्य जन्मोत्सव के आयोजनों को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बनाना है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय
- 30 मार्च 2026: विशाल वाहन रैली के साथ उत्सव का आगाज होगा।
- 01 अप्रैल 2026: भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस वर्ष की शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 11 प्रकार की विशेष झांकियां होंगी, जिन पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।
- 02 अप्रैल 2026: श्री हनुमान जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा
समिति का संकल्प
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष शोभायात्रा निकालने का प्रयास है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके लिए समितियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बैठक में स्वप्नेश्वर मंदिर समिति के संरक्षक एवं प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से संरक्षक एवं सदस्य मुकेश मिहानी, महेंद्र तिवारी, दीपेश ठाकुर, कैलाश बाथरी, संतोष भदौरिया और संजय पवार, महिला मंडल: सुनीता ठाकुर, नेहा तिवारी, भावना, संगीता बागडे एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे।









