---Advertisement---

नपाअध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों का किया सम्मान

By
On:
Follow Us

इटारसी। श्री बजरंग व्यायाम शाला पुरानी इटारसी द्वारा आज नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पुरानी इटारसी के पार्षद गणों का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा (MLA Former Speaker of Vidhan Sabha Dr Sitasharan Sharma), नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipality President Pankaj Choure), नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत (Municipality Vice President Nirmal Rajput), नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि जगदीश मालवीय ने पं चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की। जिसके पश्चात नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद गणों का स्वागत सम्मान किया गया
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रविकिशोर जायसवाल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवनारायण चौधरी, अजय शुक्ला, बजरंग व्यामाम शाला के संचालक उमाशंकर चौधरी, जिला पंचायत सदस्य ब्रजकिशोर पटेल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो एवं पुरानी इटारसी के नागरिक गण, मातृशक्ति, श्री बजरंग व्यामाम शाला के सभी सदस्य उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.