होशंगाबाद। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक विधायक डाॅ. सीतासरन शर्मा की उपस्थिति में हुई। कोविड-19 से दिवंगत कर्मचारी नंदलाल यादव व रामप्रसाद यादव के परिजनों को महाविद्यालयीन स्टाफ द्वारा एकत्रित राशि में से इक्कावन हजार का चैक विधायक द्वारा दोनों के परिजनों को दिया गया। साथ ही इनके आश्रितों में से एक-एक व्यक्ति को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। बैठक में महाविद्यालय में शिक्षण व्यवस्था तथा विकास के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। इस बैठक में विधायक डाॅ. सीतासरन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मनीष परदेशी, विधायक प्रतिनिधि दिनेश चैकसे, तहसीलदार निधि चैकसे, प्राचार्य डाॅ. ओ.एन. चैबे, जनभागीदारी समिति प्रभारी डाॅ. एस.सी. हर्णे तथा डाॅ. संजय चैधरी उपस्थित थे।
एनएमवी कॉलेज में जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








