---Advertisement---

जिले में 169753 बच्चों को पिलाई जायेगी दो बूंद जिंदगी की

By
On:
Follow Us

बैतूल। जिले में अब 17 जनवरी के स्थान पर पल्स पोलियो (Pulse polio) की खुराक 31 जनवरी से 02 फरवरी तक दी जायेगी। पोलियो की दवा पिलाने की आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं। इस दौरान कोविड के दृष्टिगत् विशेष सावधानियां रखी जायेंगी। दवा पिलाने वाली स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की टीम कोविड-19 अनुकूल व्यवहार के अंतर्गत मास्क, हैण्ड सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। टीम के साथ ही हितग्राही बच्चे एवं उनके परिजनों को भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना होगा जिसके तहत् पोलियो बूथ (Polio Booth) पर दूरी बनाये रखते हुये भीड़ को इकट्ठा नहीं होने देना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले के दसों विकासखंडों एवं शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा, एएनएम का पल्स पोलियो प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार भट्ट (District vaccination Officer Dr. Arvind Kumar Bhatt) ने बताया कि जिले में कुल 169753 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की दी जायेगी। जिले में कुल 1990 टीम कार्य करेंगी, जिनमें बी-टाइप 1269 टीम, सी-टाइप 617 टीम, ट्रांजिक्ट 81 टीम एवं 23 मोबाइल टीम काम करेंगी। कुल 3980 स्वास्थ्य कार्यकर्ता अभियान के सफल होने में अपना योगदान देंगे, जिसमें सुपरवाइजर की संख्या 321 रहेगी। 31 जनवरी 2021 को पोलियो रविवार मनाया जायेगा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के माता पिता से अपील की गई है कि पोलियो रविवार 31 जनवरी 2021 अभियान के प्रथम दिवस ही पोलियो बूथ पर आकर अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलावायें एवं जागरूक पालक का परिचय दें। प्रथम दिवस को दवा से वंचित रह गये बच्चों के लिये स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर 1 एवं 2 फरवरी 2021 को पोलियो की खुराक देगी। साथ ही ईंट-भट्टों, घुमन्तु आबादी में निवासरत् परिवारों, निर्माण स्थलों में निवासरत् बच्चों को भी दवाई पिलाई जायेगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.