इटारसी। रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी ने एक महिला यात्री को बड़ी राहत पहुंचाई है। आरपीएफ ने ट्रेन नंबर 07019 के कोच में छूटा हुआ पर्स बरामद कर यात्री को सकुशल लौटा दिया, जिसमें स्वर्ण आभूषण और 17,530 रुपए नकद सहित कुल 3,17,530 रुपए कीमत का सामान था।
ऐसे मिली शिकायत
घटना आज 27 अक्टूबर 2025 की है। आरपीएफ इटारसी को ‘रेल मदद’ के माध्यम से सूचना मिली कि ट्रेन नंबर 07019 के कोच बी-6 की बर्थ नंबर 23 पर यात्रा कर रही महिला यात्री सलोचना बाबानी का लेडीज पर्स मंदसौर से भोपाल की यात्रा के दौरान कहीं छूट गया है। पर्स में कीमती स्वर्ण आभूषण और नगदी होने की जानकारी दी गई थी।
आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही निरीक्षक प्रभारी, आरपीएफ इटारसी के निर्देशन में उप निरीक्षक ओपी गुर्जर और आरक्षक गोपाल सिंह की टीम ने तत्काल एक्शन लिया। टीम ने ट्रेन के इटारसी स्टेशन पहुंचने पर संबंधित कोच को अटेंड कर यात्री द्वारा बताई बर्थ को चेक किया। जांच के दौरान, बताए गए स्थान पर एक लेडीज पर्स पाया गया। आरपीएफ टीम ने पर्स को सुरक्षित कब्जे में लेकर आरपीएफ थाने पर लाया गया और तुरंत संबंधित यात्री को सूचित किया गया।
सामान की सुपुर्दगी
कुछ समय पश्चात, यात्री सलोचना बाबानी के चचेरे भाई जीवन कुमार जमना प्रसाद कलतारी (उम्र 45 वर्ष, निवासी सूरजगंज, इटारसी) आरपीएफ थाना इटारसी पहुंचे। पहचान की पुष्टि करने के बाद, गवाहों के समक्ष लेडीज पर्स की जांच की गई, जिसमें सोने के आभूषण 04 नग गोल्ड अंगूठी, 03 नग अंगूठी ग्राम वाली, 02 गोल्ड चैन, अन्य सामान 01 नग आर्टिफिशल मंगलसूत्र, नकद राशि 17,530 सहित कुल अनुमानित कीमत 3,17,530 रुपए का सामान था। महिला यात्री के लिखित आवेदन और अनुरोध पर, संपूर्ण सामान उनके चचेरे भाई को सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ की इस ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए यात्री पक्ष ने उनका आभार व्यक्त किया।








