---Advertisement---

मध्‍य प्रदेश में बारिश का दौर शुरू, आज जबलपुर समेत 16 जिलों में गिर सकता है तेज पानी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

भोपाल, 26 सितम्‍बर (हि.स.) । मध्‍य प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 21 जिलों में बारिश हुई। आज गुरुवार को भी जबलपुर, सागर समेत 16 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। हालांकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन में हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल में सुबह से बादल छाए हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला और सागर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि अगले दो दिन 27 सितंबर को इंदौर-उज्जैन संभाग और 28 सितंबर को जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार यह सितंबर का चौथा स्ट्रॉन्ग सिस्टम है। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है।

इससे पहले बुधवार को प्रदेश के 21 जिलों में तेज बारिश हुई। खंडवा में सबसे ज्यादा सवा 2 इंच बारिश हो गई। मंडला में 1 इंच से ज्यादा, पचमढ़ी, दमोह, मलाजखंड में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। इसी तरह भोपाल, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, टीकमगढ़, बैतूल, ग्वालियर, इंदौर, छिंदवाड़ा, खजुराहो, नरसिंहपुर, सागर, सतना, सीधी, टीकमगढ़ में भी पानी गिरा। सीहोर और विदिशा में बारिश से खेतों में कटकर रखी सोयाबीन की फसल भीग गई। राजगढ़ के पचोर में हाईवे पर पानी भर गया।

प्रदेश में इस बार मानसून जमकर बरसा है। बारिश के मामले में जबलपुर संभाग सबसे आगे है। मंडला जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां 58.8 इंच पानी गिर चुका है। सिवनी में 55.1 इंच, श्योपुर में 51.9 इंच, भोपाल, निवाड़ी और सागर में 50 इंच से ज्यादा पानी गिरा है। श्योपुर में सामान्य से दोगुनी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में सीधी, राजगढ़, डिंडौरी, रायसेन और छिंदवाड़ा भी शामिल हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.