रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

प्रज्ञा बौद्ध विहार में रमाबाई मंडल ने मनाई अश्विनी पूर्णिमा

इटारसी। अश्विनी पूर्णिमा (Ashwini Purnima) के अवसर पर रविवार को प्रज्ञा बौद्ध विहार न्यू यार्ड (Pragya Buddhist Vihar New Yard) में पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर वर्षावास समापन भी हुआ। परिसर में रमाबाई महिला मंडल (Ramabai Mahila Mandal) द्वारा परित्राण पाठ ,ग्रंथ पठन एवं भोजन दान का कार्यक्रम बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ किया गया।

यह कार्यक्रम रमाबाई मंडल की अध्यक्ष रीना डोईफोड़े (Reena Doifode) , सचिव मीनाक्षी नागदेवे (Meenakshi Nagdeve), कोषाध्यक्ष स्वर्णा बोरकर(Swarna Borkar), रमाबाई मंडल के अन्य सदस्य मंजू तायडे, रेखा डोंगरे , कस्तूरबा मौरे, स्वाति तायडे, रूपाली निकम, आम्रपाली पाईकराव, शोभा रंधे जावड़े, सुशीला गावंडे, संगीता रामटेके, शोभा जाधव, मीना इंगड़े, दुर्गा बोरकर, माधुरी मोरे एवं महिला मंडल की अन्य उपासिकाएं भी मौजूद रहीं। वर्षा काल के दौरान होने वाले वर्षा वास उत्सव का समापन किया गया। महिलाओं ने पूजा अर्चना कर उपासना की।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News