---Advertisement---

राष्ट्रभारती विद्यालय ने मनाया अपना 40 वा स्थापना दिवस

By
On:
Follow Us

इटासी। राष्ट्रभारती हायर सेकेंडरी विद्यालय का 40वा स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रभारती विद्यालय की आधारशिला रखने वाली श्रीमती आर जायसवाल मैडम को याद करते हुए शाला के विद्यार्थियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन नर्मदापुरम के जिला अध्यक्ष शिव भारद्वाज, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष जाफर सिद्दीकी, सचिव नीलेश जैन, कोषाध्यक्ष नटवर पटेल, गर्ल्स स्कूल प्राचार्य श्रीमती दीवान मैडम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त इटारसी शहर के प्राइवेट स्कूलों की महिला संचालको ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम के अंत में शाला की प्राचार्य शाला श्रीमती आरती जायसवाल ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावक और उपस्थित गणमान्य का आभार व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त की वे शाला की प्रगति में इसी तरह से प्रोत्साहन देते रहेंगें।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.