इटारसी। नगर के बूथ 215, 216, 219 और 220 के लिए एसआईआर सूची का वाचन मंगलवार को शासकीय प्राथमिक शाला लक्ष्मीनारायण जोधराज में किया।
इस प्रक्रिया के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्षद कन्हैया लाल मिहानी, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, संजय मिहानी, अनिल गेलानी, दीपक अठोत्रा, गौरव बड़कुर और डॉ. संजय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।









