रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

पार्टी कहे तो दूसरी पारी को तैयार : गीता पटेल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष…

राजनीतिक पारी खेलने  की है तैयारी,

राजनीति के माध्यम से सेवा के छह वर्ष हो गये। इससे पहले करीब 12 वर्ष समाज में सेवा के कार्यों से जुड़े रहने का परिणाम यह रहा कि अपने वार्ड के लोगों ने नगर पालिका में जनप्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान किया। जीत, घर-घर में जाकर सेवा, परिचय और सेवा की भावना को देखकर मिली। पद नहीं था, तब भी सेवा की, पद मिला तो सेवा की और अब नहीं है, तब भी सेवा में कमी नहीं आने दी। यह कहना है, निवृतमान पार्षद श्रीमती गीता देवेन्द्र पटेल का।

geeta patel 2
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में रहीं, अब भाजपा के नगर मंडल में मंत्री पद का दायित्व है। वार्ड में पार्षद रहते हुए सांसद उदयप्रताप सिंह, विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल के नेतृत्व और उनकी निधि से करीब ढाई करोड़ से रोड, नाली, पाइप लाइन विस्तार, ट्यूबवेल उत्खनन जैसे कार्य कराये हैं।

geeta patel 1
अत्यंत पिछड़े क्षेत्र भाट मोहल्ले में काफी काम हुए। वर्तमान चुनाव में पार्टी जहां से भी जैसा आदेश करेगी, हम उसके लिए तैयार हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News