इटारसी। तवानगर स्थित बड़े मंदिर में आज शिव मंदिर सेवा समिति का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी पांच वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। समिति के सभी सदस्यों और प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से वर्तमान अध्यक्ष भूपेश साहू को उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए एक बार फिर से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में मंदिर के संचालन, रखरखाव और आगामी धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। यह निर्णय लिया गया कि नई समिति इन सभी कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएगी।
नई कार्यकारिणी का गठन
समिति में अध्यक्ष भूपेश साहू (सर्वसम्मति से पुन: निर्वाचित), वरिष्ठ मार्गदर्शक राम सेवक रघुवंशी एवं डॉ. गणेश पटेल, संरक्षक मोहन सिंह ठाकुर एवं विनोद केवट, सलाहकार देवेंद्र शर्मा (मुन्ना भैया) एवं अरुण समदानी, कोषाध्यक्ष रविशंकर पासी भैया एवं शशांक मालवीय (उर्फ रिंकू मालवीय), उपाध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर, लालू भाई ठाकुर, आशीष मिश्रा एवं जितेंद्र भूमरकर नियुक्त किये।
सांस्कृतिक एवं महिला मोर्चा
मंदिर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और महिला सदस्यों को सक्रिय रूप से जोडऩे के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम महिला मंडल का भी गठन किया। इसकी अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या सोनी को बनाया गया है। उनके साथ श्रीमती शशि कला, श्रीमती अक्षय शर्मा, श्रीमती सुशीला साहू और श्रीमती सरस्वती शर्मा भी प्रमुख भूमिका में रहेंगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में रविंद्र डोंगरे, धीरेंद्र पाटिल, ईश्वर प्रसाद विश्वकर्मा, भानु राजपूत, सोनू सूर्यवंशी, हर्षित कर, गुड्डू कहार, मेघराज नायडू, मनोहर सहगल, मनोज बागमरे, अभिषेक नायडू, अमर सिंह चौहान, शिवदीन नागले, सुरेश यदुवंशी, सौरभ कर, सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नई समिति को शुभकामनाएं दीं और मंदिर के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।









