---Advertisement---

शिक्षकों का सम्मान: सांसद-विधायक ने कहा ‘शिक्षक राष्ट्र की धुरी’

By
On:
Follow Us

इटारसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर, नगरपालिका परिषद इटारसी ने शिक्षक कल्याण संगठन के सहयोग से शहर के 108 उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया। यह सम्मान समारोह पंडित भवानी शंकर मिश्र ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें सरकारी और निजी कॉलेजों व स्कूलों के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और सांसद दर्शन सिंह चौधरी उपस्थित थे। उनके साथ, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सीएमओ रितु मेहरा और अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

शिक्षकों को राष्ट्र की धुरी बताया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा, “जो भी सफल व्यक्ति है, वह सफल इसलिए है क्योंकि उसकी माँ ने उसे मार्गदर्शन दिया और पिता से प्रेरणा मिली। इन दोनों के बाद, आप (शिक्षक) ही श्रेष्ठ हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक बनना एक कठिन कार्य है जिसके लिए अनुशासन और पुरुषार्थ की आवश्यकता होती है।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि माता-पिता के बाद शिक्षकों का स्थान है। उन्होंने कहा कि पीढ़ियों का निर्माण विद्यालयों से ही संभव है और शिक्षक राष्ट्र की धुरी होते हैं, जिनके बिना किसी भी राष्ट्र के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रणाम किया।

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने भी शिक्षकों को संबोधित किया। स्वागत भाषण सीएमओ रितु मेहरा ने दिया और कार्यक्रम का संचालन पार्षद राहुल प्रधान ने किया।

विशेष उपहार: ईट्रू और पुत्रजीवा पौधा

शिक्षकों को सम्मान पत्र के साथ-साथ इटारसी का प्रतीक चिन्ह ‘ईट्रू’ और औषधीय गुणों से भरपूर ‘पुत्रजीवा’ का पौधा भी भेंट किया गया।

सम्मानित शिक्षकों की सूची

उच्च शिक्षा संस्थान:

  • डॉ. राकेश मेहता, प्राचार्य, एमजीएम कॉलेज
  • डॉ. आर.एस. मेहरा, प्राचार्य, गर्ल्स कॉलेज
  • डॉ. रश्मि तिवारी, प्राध्यापक, एमजीएम कॉलेज
  • डॉ. ओ.पी. शर्मा, प्राध्यापक, एमजीएम कॉलेज
  • डॉ. बस्सा सत्यनारायण
  • डॉ. दिनेश कुमार, सहायक प्राध्यापक, एमजीएम कॉलेज
  • ब्रजेंद्र सिंह गौर, प्रयोगशाला तकनीशियन, एमजीएम कॉलेज
  • डॉ. हरप्रीत रंधावा, सहायक प्राध्यापक
  • मंजरी अवस्थी, सहायक प्राध्यापक, शासकीय कन्या कॉलेज
  • आर.के. चोलकर, प्राचार्य, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज
  • पल्लवी नरवरे, वरिष्ठ व्याख्याता, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज

शासकीय संस्थान

  • नारायण प्रसाद चौधरी, प्राचार्य, शासकीय सांदीपनि उ.मा.वि., इटारसी
  • हरीश कुमार चौलकर, प्राचार्य, शास. कन्या उ.मा.वि., मेहरागांव
  • सपना गिरधारी, प्राचार्य, शास. नवीन कन्या उ.मा.वि., पुरानी इटारसी
  • संजय कुमार दुबे, प्राचार्य, शास. उ.मा.शाला, तारारोडा
  • मधुरिमा सक्सेना, प्राचार्य, शास. उ.मा.शाला, मिशन खेड़ा
  • सतीश खलखो, प्राचार्य, पी.एम. श्री शास. कन्या उ.मा.वि., इटारसी
  • सुरेश कुमार अहिरवार, उ.मा.शिक्षक, शास. कन्या उ.मा.वि., पुरानी इटारसी
  • भुवनेश्वर दुबे, उच्च श्रेणी शिक्षक, शास. उ.मा. विद्यालय, मेहरागांव
  • संतोष कुमार साहू, उच्च श्रेणी शिक्षक, शास. माध्यमिक शाला, बीसारोडा
  • डॉ. रिमी सिंग, उ.मा.शिक्षक, शास. कन्या उ.मा. विद्यालय, इटारसी
  • देवेंद्र कुमार पटेल, उ.मा.शिक्षक, शास. सांदीपनि उ.मा.वि., इटारसी
  • महेश कुमार रैकवार, प्रधानपाठक, पी.एम. श्री शास. कन्या उ.मा.वि., इटारसी
  • आर.के. शेजकर, सहायक शिक्षक, शास. कन्या मा.वि., पुरानी इटारसी
  • अर्चना पटेल, माध्यमिक शिक्षक, शास. हाई स्कूल, मिशन खेड़ा
  • मनीषा चौधरी, माध्यमिक शिक्षक, शास. माध्यमिक शाला, धोखेड़ा
  • निहारिका ठाकुर, माध्यमिक शिक्षक, शास. सांदीपनि उ.मा.वि., इटारसी
  • जितेंद्र कुमार शर्मा, माध्यमिक शिक्षक, एकीकृत शास. हाई स्कूल, साकेत
  • मारिया मसीह, माध्यमिक शिक्षक, शास. एकीकृत कन्या मा. शाला, कस्तुरबा
  • सविता चौरे, माध्यमिक शिक्षक, पी.एम. श्री शा. कन्या उ.मा. विद्यालय
  • पूजा सोलंकी, माध्यमिक शिक्षक, एकीकृत शास. मा.शाला, स्टेशनगंज, इटारसी
  • ज्योति नामदेव, माध्यमिक शिक्षक, शास. एकीकृत मा. शाला, सोनासावरी
  • सुनीता मढ़ैया, माध्यमिक शिक्षक, शास. बालक मा.शाला, गांधीनगर
  • सुशीला सोनी, प्रभारी प्रधानपाठक, शा.प्रा.शाला, सरदार पटेलपुरा
  • प्रेम ठाकुर, प्रभारी प्रधानपाठक, शा.प्रा.शाला, तवा कॉलोनी
  • नंदा सोहनी, सहायक शिक्षक, शा.प्रा.शाला, काबड़ मोहल्ला, पुरानी इटारसी
  • ममता शुक्ला, सहायक शिक्षक, शास. सांदीपनि उ.मा.वि., इटारसी
  • अर्चना अवस्थी, सहायक शिक्षक, शास. प्राथमिक शाला, तारारोडा
  • आशा पटेल, सहायक शिक्षक, शास. प्राथमिक शाला, गरीबी लाइन
  • पूर्णिमा चोलकर, सहायक शिक्षक, शास. प्राथमिक शाला, तारारोडा
  • रूपाली अहिरवार, प्राथमिक शिक्षक, शास. संदीपनी उ.मा.शाला
  • अखिलेश कुमार दुबे, सहायक शिक्षक, शास. प्राथमिक सिंधी शाला
  • हीरा सोलंकी, सहायक शिक्षक, शास. प्राथमिक शाला, मालवीय गंज
  • राजेंद्र कुमार चौरे, सहायक शिक्षक, शास. आदर्श देशबंधुपुरा प्रा. शाला
  • प्रीति सिंह राजावत, प्राथमिक शिक्षक, शास. प्रा. शाला लक्ष्मीनारायण जोधराज शाला
  • कैलाश चंद्र कुशवाहा, सहायक शिक्षक, शास. प्राथमिक शाला, बम्हनगाँव खुर्द
  • रेखा चौहान, सहायक शिक्षक, शास. प्राथमिक शाला, बीसारोडा
  • अनिता पंथी, माध्यमिक शिक्षक, शास. प्राथमिक शाला, मेहरागांव
  • अरुणा गौर, जनशिक्षक, शास. बालक उ.मा.वि.
  • रामभरोष यादव, जनशिक्षक, शास. कन्या उ.मा.वि.
  • मीरा साहू, जनशिक्षक, शास. बा. उ.मा.वि., इटारसी
  • जय हिंद पाल, प्रयोगशाला शिक्षक, शास. उ.मा.शाला, तारारोडा

अशासकीय संस्थान

  • स्वर्णलता सिंह, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर से.स्कूल
  • मनीषा साहू, वर्धमान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • श्री कृष्णा साहू, जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • सीमा चावरे, एक्सीलेंट पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल
  • अरविंद रैकवार, टैगोर हायर सेकेंडरी स्कूल
  • कविता मालवीय, रेनबो पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल
  • वैशाली वर्मा, ड्रीम इंडिया स्कूल
  • पुष्पलता पाराशर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, आर्यनगर
  • रजनी मालवीय, सरस्वती उच्चतर माध्यम विद्यालय
  • अंजु चौबे, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पुरानी इटारसी
  • ज्योति रैकवार, महावीर जैन हायर सेकंडरी स्कूल
  • पुष्पा रैकवार, राष्ट्रभारती हायर सेकेंडरी स्कूल, पुरानी इटारसी
  • हरविंदर कौर, ग्रीन प्वाइंट स्कूल
  • अनुषा शर्मा, टी.आर.एम. स्कूल, पुरानी इटारसी
  • मुकेश तिवारी, गुरुनानक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल
  • संगीता अहिवार, सन् एकेडमी हाई स्कूल, पुरानी इटारसी
  • सोना सेन, आनंद पब्लिक स्कूल
  • राजकुमारी जैन, बागेश्वरी विद्या मंदिर स्कूल
  • पूजा सोलंकी, कुसुम मालपानी कन्या उच्च. मा. विद्यालय
  • नंदनी यादव, अग्रवाल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल
  • मोना कुशवाहा, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल
  • रजिया अली, बचपन प्ले स्कूल
  • उत्कर्ष नागे, नोबल हाइट्स स्कूल
  • राजीव कुमार मालवीय, फ्रेंड्स हायर सेकेंडरी स्कूल
  • माया मालवीय, तक्षशिला हायर सेकेंडरी स्कूल
  • वर्षा नायडू, एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल, धोखेड़ा
  • स्वाति दुबे, मुंबई टॉप 30 गुरुकुल स्कूल
  • रागिनी गुप्ता, संतराम दास पब्लिक स्कूल
  • रेखा देवहरे, नूर हक पब्लिक स्कूल
  • जानकी चौरे, रानी अवंती विद्या निकेतन हा.से. स्कूल
  • निहालिका मेहतो, प्रज्ञान स्कूल, पुरानी इटारसी
  • रंजना चिमानिया, प्रज्ञान किड्स स्कूल, मालवीय गंज
  • नीतू रामहरिया, एस. गोल्डन बर्ड पब्लिक हाई स्कूल
  • जया गौर, शिशु विद्या निकेतन हा.से. प्यासा नगर
  • प्रतिभा तिवारी, बालक ध्रुव पब्लिक स्कूल, पुरानी इटारसी
  • विनीता बस्तरवार, युगान्तर प्राथमिक शाला
  • अनूप चौहान, युगान्तर माध्यमिक शाला
  • वंदना मालवीय, विवेक भारती विद्या मंदिर, पुरानी इटारसी
  • दीपिका चावरे, वंडर किड्स स्कूल, पुरानी इटारसी
  • अनुप्रिया सोलंकी, डी.पी.एस. पब्लिक स्कूल, पुरानी इटारसी
  • साधना योगी, एस.एस.डी.एस.एम. स्कूल, बंगलिया
  • रंजन कुमारी सिन्हा, स्मृति शिशु मंदिर, जमानी रोड
  • सविता गौर, सनराइज स्कूल, नाला मोहल्ला
  • सोनाली खरे, नेहरू पब्लिक स्कूल, नाला मोहल्ला
  • सुरभि सराठे, जयश्री विद्या मंदिर, नाला मोहल्ला
  • उन्नति साहू, आदर्श मिडिल स्कूल, यार्ड
  • सलोनी वर्मा, मां नर्मदा स्कूल, यार्ड
  • कुमकुम सैनी, रविंद्रनाथ टैगोर पब्लिक स्कूल
  • ममता रोहरे, महर्षि वशिष्ठ विद्या मंदिर
  • शंकर सिंह, डी.पी. मेमोरियल स्कूल
  • मेहनाज खान, सेंट पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल
  • आभा तोमर, साईं विद्या मंदिर, न्यास कॉलोनी
  • सुमन रजोरिया, जीनियस प्लानेट किड्स स्कूल
  • स्वाति पांडे, वर्धमान पब्लिक जूनियर स्कूल
  • अतुल सिंह राजपूत, संत ज्ञानोदय मिडिल स्कूल
  • जितेंद्र मिश्रा, तक्षशिला हाई स्कूल

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.