---Advertisement---

भोपाल मंडल के रेलवे यूनियन मान्यता चुनाव के परिणाम घोषित

By
On:
Follow Us
  • वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ 38.42 प्रतिशत वोट पाकर प्रथम स्थान पर

भोपाल/इटारसी। मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल में कर्मचारियों की यूनियनों को मान्यता प्रदान करने के लिए 4, 5 और 6 दिसंबर 2024 को गुप्त मतदान प्रक्रिया का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था । इस चुनाव में भोपाल मंडल और सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कार्यशाला के कर्मचारियों ने उत्साह से हिस्सा लिया।

भोपाल मंडल में कुल 14,418 पात्र रेलकर्मियों में से 12,297 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि CRWS के 1,826 में से 1,729 कर्मचारियों ने मतदान किया। यह मतदान प्रक्रिया 26 पोलिंग बूथों पर आरपीएफ जवानों और सीसीटीवी निगरानी के तहत शांतिपूर्ण और व्यवधान-मुक्त तरीके से पूरी की गई। आज, 12 दिसंबर 2024 को गुप्त मतदान चुनाव – 2024 (SBEC-III) की मतगणना सफलता से हुई। यह मतगणना अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह, कार्मिक विभाग के अधिकारी, कार्यरत कर्मचारी एवं समस्त यूनियन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित की गई।

भोपाल मंडल में चुनाव परिणाम

  • भोपाल मंडल में हुए मतदान में कुल 12,297 वैध मत पड़े।
  • 1.पश्चिम मध्य रेल एम्प्लाइज यूनियन (WCREU) : 3,995 वोट (32.49 प्रतिशत)
  • 2.पश्चिम मध्य रेल मजदूर संघ (WCRMS) : 4,724 वोट (38.42 प्रतिशत)
  • 3.पश्चिम मध्य रेल कर्मचारी परिषद (PMRKP) : 2,575 वोट (20.94 प्रतिशत)
  • 4.पश्चिम मध्य रेल वर्कर्स यूनियन (WCRWU) : 745 वोट (6.06 प्रतिशत)
  • 5.स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन (SRBKU) : 110 वोट (0.89 प्रतिशत)
  • अमान्य मत : 148 (1.20 प्रतिशत)
  • सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कार्यशाला (CRWS) में चुनाव परिणाम
  • कुल 1,729 वैध मत पड़े।
  • 1.पश्चिम मध्य रेल एम्प्लाइज यूनियन (WCREU) : 697 वोट (40.31 प्रतिशत)
  • 2.पश्चिम मध्य रेल मजदूर संघ (WCRMS) : 621 वोट (35.91 प्रतिशत)
  • 3.पश्चिम मध्य रेल कर्मचारी परिषद (PMRKP8) : 157 वोट (9.08 प्रतिशत)
  • 4.पश्चिम मध्य रेल वर्कर्स यूनियन (WCRWU): 237 वोट (13.70 प्रतिशत)
  • 5.स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन (RBKU) : 1 वोट (0.05 प्रतिशत)
  • अमान्य मत : 16 (0.92 प्रतिशत)
  • वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करने के लिए विशेष प्रयास किए। यह कदम रेलवे कर्मचारियों के हितों को सुनिश्चित करने और उनकी यूनियन की मान्यता प्रक्रिया को सुचारु रूप से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इस प्रक्रिया के सफल समापन से भोपाल मंडल में कर्मचारी संतोष और सहयोग का वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा।

    Rohit Nage

    Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

    For Feedback - info[@]narmadanchal.com
    Join Our WhatsApp Channel
    error: Content is protected !!
    Narmadanchal News
    Privacy Overview

    This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.