इटारसी। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के क्रम में वार्ड क्रमांक 11 में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने पार्षद व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
विधायक निधि से स्वीकृत 5.30 लाख रुपए की लागत से यहां 110 मीटर लंबी पक्की सड़क बनाई जा रही है। नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने और समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर वार्ड का संतुलित विकास परिषद की प्राथमिकता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद अमित विश्वास, पार्षद कुंदन गौर, भाजपा महामंत्री सौरभ मेहरा सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।









