- सीएमओ ने किया जयस्तंभ और रसूलिया क्षेत्र का निरीक्षण
नर्मदापुरम। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगर को व्यवस्थित करने का कार्य किया जा रहा है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले तथा उपयंत्री दीक्षा तिवारी ने नगर के अनेक क्षेत्रों का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले लोगों को हटाकर उनको निर्धारित स्थान पर पहुंचाया तथा उन्हें हिदायत दी गई कि दोबारा सड़क किनारे दुकान लगाकर यातायात अवरूद्ध किया तो सामग्री जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण दल प्रभारी श्री राजपूत ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले और उपयंत्री दीक्षा तिवारी द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा उन्होंने जलभराव की समस्या की जानकारी ली।
उन्होंने नाले नालियों से अतिक्रमण सख्त निर्देश दिए जिससे बारिश का पानी आसानी से नगर से बाहर निकल जाए।
नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर के नागरिकों और व्यापारियों से आग्रह किया है कि वे पन्नी और पालिथिन का उपयोग नगर हित में बंद कर दें। पालिथिन बारिश के पानी के साथ बहकर नाले नालियों में जाती है और जल निकासी अवरूद्ध करती है। साथ ही कचरा भी यहां वहां न फैंकें कचरा वाहन आने पर कचरा उसी में डालें।









