---Advertisement---

संत नामदेव जयंती : बच्चों को संत के जीवन से प्रेरणा दिलाना अभिभावकों का दायित्व

By
On:
Follow Us

इटारसी। संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 755वीं जयंती के अवसर पर नामदेव विकास परिषद, नामदेव विकास युवा परिषद और नामदेव महिला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार सरला मंगल भवन, सूरजगंज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संत श्री नामदेवजी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और चालीसा पाठ व आरती के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सरवरिया ने की, मुख्य अतिथि के रूप में नरसिंहपुर जिला पंचायत सदस्य और कृषि समिति अध्यक्ष सीताराम नामदेव उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन डॉ. रमेश नामदेव ने दिया और मंच संचालन रामचरण नामदेव ने किया।

श्रम विभाग पंजीयन का आह्वान

मुख्य अतिथि सीताराम नामदेव ने अपने संबोधन में बच्चों को संत नामदेवजी के जीवन चरित्र के बारे में बताने की जवाबदेही अभिभावकों की बताई, ताकि बच्चे उनसे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने समाज के परिवारों से अपने बच्चों का श्रम विभाग में पंजीयन कराने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग द्वारा बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाई, आईटीआई और रहने की सुविधा प्रदान की जाती है, और इस कार्य में वे हर संभव सहायता के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, उन्होंने अगले वर्ष संत नामदेवजी की मूर्ति समाज को भेंट करने की घोषणा भी की।

राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर जोर

विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र नामदेव उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासभा ने इटारसी से अपने पारिवारिक रिश्ते को याद किया और समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इटारसी, जो पहले मध्यप्रदेश स्तर के नामदेव समाज सम्मेलन का केंद्र रहा है, आने वाले समय में एक और बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगा। अध्यक्षता कर रहे संतोष सरवरिया ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय युवा सदस्यों के अथक परिश्रम को दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति और परिचय सम्मेलन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने नृत्य और चित्रकला के माध्यम से अतिथियों का मनमोह लिया। युवक-युवती परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों जैसे अरविंद नामदेव बकतरा, शुभम नामदेव इंदौर और शिवा नामदेव नर्मदापुरम ने अपना परिचय दिया।

प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान

भोजनावकाश के बाद पारितोषिक वितरण समारोह में समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इनमें कक्षा 12वीं से आस्था सिंगारे 87 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर रामचरण नामदेव परिवार द्वारा पुरस्कृत, कक्षा 10वीं दीक्षा नामदेव पिता ब्रजेश नामदेव 95 प्रतिशत अंक के अलावा, कु. नंदिनी नामदेव, राघव नामदेव, ऋषिका नामदेव, ऐश्वर्य नामदेव सहित 20 से अधिक बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। संत नामदेव जी को 56 भोग का प्रसाद अंकित रेस्टोरेंट की ओर से अर्पित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनमचंद नामदेव, कैलाश नामदेव, अतुल नामदेव, राहुल शरण, सुशील नामदेव सहित अनेक सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.