इटारसी। नागपुर-इटारसी के बीच नजरपुर-कीरतपुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक सांभर की ट्रेन से टकराने से मौत हो गयी है। सूचना मिलने पर वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने पहुंचकर पहुंचे और सांभर का शव उठवाकर पोस्टमार्टम कराया है, आला अधिकारियों के पहुंचने पर उसका दाह संस्कार किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह केसला स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि नागपुर रेलवे ट्रैक पर एक सांभर ट्रेन से टकरा गया है। वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने पहुंचकर उसके शव को अपने कब्जे में लिया।
सांभर की उम्र 4 से 5 वर्ष की होने का अनुमान है। घटना रात में किसी ट्रेन से होना बतायी जा रही है, सुबह वन विभाग को सूचना मिली। एसडीओ वन मानसिंह मरावी ने बताया कि नजरपुर-कीरतपुर के पास एक सांभर के ट्रेन से टकराने की सूचना मिली थी। सांभर के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है।








