रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

चंद्रमा की ओट में छिपेगा शनि कल 24 जुलाई रात्रि के आकाश में

  • 18 साल के इंतजार के बाद कल भारत में शनि का चंद्रग्रहण होगा
  • चंद्रमा की ओट में आकर शनि खेलेगा छिपमछिपाई पृथ्वी से कल रात्रि

इटारसी। कल बुधवार 24 जुलाई को लगभग रात्रि 9 बजकर 30 मिनट पर चंद्रमा (Moon) पूर्व में उदित होकर जब आगे बढ़ेगा तो मध्यरात्रि को 11 बजकर 57 मिनट पर वह रिंग वाले सौरमंडल (Solar System) के छटवे ग्रह शनि (Saturn) को अपने आगोश में ले लेगा। चंद्रमा, शनि और पृथ्वी के बीच में आकर पृथ्वी (Earth) के एक सीमित भू भाग से शनिदर्शन में बाधक बनेगा। शनि और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आकर ग्रहण की स्थिति बनायेगा।

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू (Sarika Gharu) ने बताया कि इसे शनि का चंद्रग्रहण कहा जा रहा है जबकि यह खगोलविज्ञान (Astronomy) में लुनार आकल्टेशन ऑफ सेटर्न (Lunar Occultation of Saturn) कहलाता है। सारिका ने बताया कि यह घटना बुधवार विश्व स्तर पर मध्य रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से आरंभ होकर रात्रि 3 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगी। भारत में इसे मध्य रात्रि 12 बजकर 50 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक अलग-अलग स्थानों में देखा जा सकेगा। दिल्ली सहित भारत (India) के उत्तरी पश्चिमी राज्यों में यह नहीं दिखाई देगा लेकिन मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) सहित दक्षिणी एवं पूर्वी भारत में देखा जा सकेगा।

सारिका ने बताया कि इसके पहले भारत में इस घटना को 2 फरवरी 2007 को देखा गया था। इस तरह लगभग 18 साल बाद भारत में इसे देखा जा सकेगा। इस समय चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 364994 किमी होगा तो शनि की पृथ्वी से दूरी लगभग 134 करोड़ किमी होगी। दूरी में इतना अंतर होते हुये भी आकाश में इनकी स्थिति इस प्रकार होगी कि पृथ्वी के एक निश्चित भूभाग से देखने पर चंद्रमा, शनि ग्रह को ढंकता सा नजर आयेगा। बादलों के कारण अगर आप इसे नहीं देख पाते हैं तो निराश मत होइये, आगामी 14 अक्टूबर के स्वच्?छ आकाश में इसे फिर देखा जा सकेगा, वो भी पूरे भारत में।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News