इटारसी। झूलण सेवा समिति से जुड़े गायक सौरभ शिवनानी को एक विशेष सम्मान मिला है। उन्हें मध्यप्रदेश की सामाजिक संस्था सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा आयोजित पहले पारिवारिक मलेशिया और सिंगापुर टूर में सिंधी गीतों की प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है।
यह यादगार और ऐतिहासिक टूर 1 सितंबर से 7 सितंबर तक चलेगा, जिसमें क्रूज यात्रा के साथ यह 9 सितंबर को संपन्न होगा। इस दौरान, सौरभ शिवनानी अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से सिंधी समुदाय और भारतीयता की अमिट छाप छोड़ेंगे। उनकी मधुर आवाज में सिंधी गीतों की गूंज मलेशिया और सिंगापुर की फिजाओं में एक अनूठा रंग भरेगी।









