इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा आज वार्ड 9 स्थित शासकीय सांदीपनि उमा विद्यालय में स्वच्छता की पाठशाला अभियान का संचालन किया गया।
इस अभियान में सभापति राकेश जाधव और स्वच्छता समन्वयक रोहित बकोरिया ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को आदर्श नागरिक बनने और शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। सभापति ने विद्यार्थियों से विद्यालय परिसर के साथ-साथ घरों के आस-पास भी सफाई रखने, नशीले पदार्थों से दूर रहने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वच्छता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, और शहर को स्वच्छता के साथ-साथ शिक्षा में भी नंबर वन बनाना है।
इस अवसर पर प्राचार्य एनपी चौधरी, उप-प्राचार्य उपेंद्र साहू, शिक्षक सीताराम लवासकर और रसिका कापसे भी उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में, बच्चों ने स्वच्छता की शपथ ली और श्रमदान भी किया।









