इटारसी/सुखतवा। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा ने आज प्राचार्य डॉक्टर नीता राजपूत के संरक्षण एवं प्रभारी श्रीमती कामधेनु पटोदिया के मार्गदर्शन में कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की ओर से डॉ वेद प्रकाश भारद्वाज एवं डॉ सौरभ तिवारी भारद्वाज ने एकलव्य आवासीय विद्यालय भरगदा का विजिट किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ वेद प्रकाश भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों, नवीन शिक्षा नीति, वर्चुअल क्लासेज, महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉ सौरभ तिवारी ने शासन द्वारा दी जा रही योजनाओं तथा ई प्रवेश से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर एकलव्य विद्यालय के कपिल राय, टीएन सिंह, मुरारी शाह, अमित अभिषेक एवं समस्त विद्यालय स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।









