इटारसी। आज शाम एसडीएम टी प्रतीक राव ने अतिक्रमण विरोधी मुहिम की कमान संभाली और पुलिस तथा नगर पालिका के अमले के साथ बाजार को व्यवस्थित करने निकले। इस दौरान हद से बाहर आए दुकानदारों को अपनी हद में रहकर व्यापार करने की समझाईश दी और कुछ दुकानदारों पर जुर्माने की कार्रवाई भी की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर, प्रभारी सीएमओ मीनाक्षी चौधरी, ट्रैफिक इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुनील घावरी व नपा का अमला साथ रहा।

प्रभारी सीएमओ और सहायक इंजीनियर मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि सड़कों पर खड़े रहने वाले फल और सब्जी वालों को मूल सब्जी मंडी में जाने को कहा तथा उन पर जुर्माना भी किया। मंडी में इनके लिए शेड हैं, लेकिन ये लोग बाजार में यहां-वहां खड़े रहकर बाजार की व्यवस्था बिगाड़ते हैं।
इसके अलावा पूड़ी लाइन में दुकान से बाहर भट्टी लगाकर कारोबार करने वालों से जुर्माना वसूला तो जयस्तंभ और आसपास दुकान से बाहर सड़क पर सामान रखने वालों से भी जुर्माना वसूल करके सबको सड़कों पर सामान नहीं रखने की समझाईश दी है।









