इटारसी। सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की 101वीं जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव जमानी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परसाई जी के लेखन पर आधारित उनके लोकप्रिय व्यंग्य ‘निठल्ले की डायरी’ का नाट्य मंचन किया गया।
25 वर्षों की परंपरा
जमानी में पिछले 25 वर्षों से लगातार हो रहे इस आयोजन के संयोजक हेमंत दुबे का उनके प्रयासों के लिए वरिष्ठ नागरिक संघ, पुरानी इटारसी द्वारा सम्मान किया गया। संघ के सदस्यों ने साहित्य के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को जीवित रखने के लिए उनकी सराहना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष अशोक दुबे, सचिव जीडी पाटिल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष दीवान, वरिष्ठ सदस्य आरके दीक्षित, वरिष्ठ नागरिक मंच के कश्मीर सिंह उप्पल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में देश भर से परसाई जी के प्रशंसक और साहित्यकार भी शामिल हुए, जिन्होंने उनके लेखन और विचारों पर चर्चा की।









