इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच ने दीवाली मिलन सह बैठक का आयोजन गोठी धर्मशाला में किया। बैठक की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष डॉ. विनोद सीरिया ने की।
मंच के प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने बताया कि इस माह में जन्म दिन वाले सदस्यों कमलेश कुमार, गुप्ता जयप्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र दुबे, राजकुमार दुबे को जन्म दिवस की बधाईयां देते हुए उपहार सामग्री भेंट की गई। मंच सदस्यों ने दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत एक दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।
डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ के सी साहू अशोक सक्सेना ने जीवन में स्वस्थ रहने के संदर्भ में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सुशील शर्मा ने अध्यात्म पर अपने विचार रखें। सुधीर गोठी ने स्वास्थ्य शिविर आयोजन पर विचार व्यक्त किए। जयप्रकाश अग्रवाल ने अपने साथ हुई सड़क दुर्घटना की जानकारी दी। संचालन प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार सचिव विजय मंडलोई ने माना। मासिक बैठक की व्यवस्था को सुचारू बनाने में दिनेश रैकवार की सराहनीय भूमिका रही।
बैठक में डॉ विनोद कुमार सीरिया , डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ केसी साहू, विजय मंडलोई, अशोक सक्सेना, सुधीर गोठी, राजकुमार दुबे, जयप्रकाश अग्रवाल, सुरेश रघुवंशी, सुशील शर्मा, मुरली मनोहर दीक्षित की सहभागिता रही।








