इटारसी। नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था वरिष्ठ नागरिक मंच ने 1 जनवरी 2026 को अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस गौरवशाली अवसर पर साईं कृपा मैरिज गार्डन के सभागार में एक भव्य स्थापना दिवस और नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. ज्ञानेंद्र पांडे ने मंच के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्मृति शेष डॉ. बीडी तिवारी एवं सेठ शिखर चंद जैन ने सामाजिक सेवा के उद्देश्य से 1 जनवरी 2000 को इस मंच की नींव रखी थी। वर्ष 2005 से निरंतर हर साल 1 जनवरी को स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
समारोह में वरिष्ठ सदस्यों सुशील शर्मा ने मधुर गीत प्रस्तुत किए, टीआर चौलकर ने काव्य पाठ किया, राजकुमार दुबे ने प्रेरणादायक गीत के माध्यम से ऊर्जा भरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंच अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सीरिया ने सभी सदस्यों को नव वर्ष 2026 की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर अशोक सक्सेना, घनश्याम दास मित्तल, नरेंद्र पढारिया, डॉ. केएस उप्पल, डॉ. एके शुक्ला, डॉ. केसी साहू, एनआर अग्रवाल, सुरेश रघुवंशी, सुनील कुमार बाजपेई, सुधीर गोठी, सुरेंद्र सिंह तोमर, विजय मंडलोई, हेमंत भट्ट, शिवकुमार चौबे, सुषमा परमहंस, आशा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और मंच के सदस्य उपस्थित रहे।









