इटारसी। आज वरिष्ठ नागरिक मंच ने एक पेड़, बगिया के नाम पर केंद्रित पौधरोपण ग्राम जामई कलॉ ग्राम पंचायत नागपुरकलॉ में किया। इस दौरान लगभग 79 पौधे रोपे। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष डॉ. विनोद सीरिया, सचिव विजय मंडलोई, पूर्व अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र पांडे, अशोक सक्सेना, एसके शर्मा पूर्व प्राचार्य, पूर्व जनपद सदस्य सुरेश, कमल प्रजापति, सुनील चौरे ने पौधरोपण कर पौधों के रख रखाव करने का संकल्प लिया।
लक्ष्मी तरु का पौधा सुनील बाजपेई ने अपनी भाभी श्रीमती उर्मिला बाजपेई की स्मृति में रोपा। डॉ. ज्ञानेंद्र पांडे ने बताया आज के पौधों में अधिकांश पौधे ऐसे रोपित किए हैं जिनसे पर्यावरण को समृद्धि मिलेगी। डॉ. विनोद सीरिया ने कहा कि शीघ्र ही यहां सुनील बाजपेई के सौजन्य से प्राइमरी स्कूल के बच्चों को उनके उपयोग की सामग्री का वितरण मंच के द्वारा प्रदान की जाएगी। सचिव विजय मंडलोई ने आभार व्यक्त किया।








