इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच की माह अक्टूबर की मासिक बैठक का आयोजन 26 अक्टूबर दिन रविवार को दोपहर 4 बजे से गोठी धर्मशाला के कक्ष में किया गया है।
मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने बताया कि बैठक में मंच के चार सदस्यों का जन्म दिवस का कार्यक्रम मनाने के साथ-साथ दीपावली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।








