इटारसी। वरिष्ठ पत्रकार जम्मूसिंघ उप्पल के पुत्र एवं एमजीएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. कश्मीरसिंघ उप्पल के भतीजे निशांत उप्पल का भोपाल में निधन हो गया है। वे पिछले कई वर्षों से भोपाल में व्यवसाय कर रहे थे एवं वहीं उनका निवास था।
जानकारी के अनुसार हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ है। अंतिम यात्रा गृहनगर इटारसी में गांधीनगर स्कूल के बाजू में उप्पल निवास से सायंकाल 4 बजे निकाली जाएगी। नर्मदापुरम पत्रकार संघ ने निशांत उप्पल के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।









