---Advertisement---

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या, रस्सी से गला घोटकर लटकाया पेड़ पर

By
On:
Follow Us

सिवनी मालवा Seoni Malwa पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

सिवनीमालवा। सिवनीमालवा Seoni Malwa में हत्या killing कर मृतक को पेड़ से लटकाने का मामला सामने आया है। घटना सिवनीमालवा थाने की बताई जा रही है। मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एपी सिंह एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सौम्या अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिवनीमालवा संजय चौकसे की टीम ने अंधे कत्ल का खुलासा किया। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को मेहताब सिंह के खेत की मेढ के किनारे सागौन के पेड़ से एक लडके की लाश लटकी मिली। हत्या गला दवाकर की गई थी। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। जांच में मृतक की पहचान अविनाश उर्फ आदर्श पिता रामसिंह धुर्वे उम्र 20 साल निवासी से हुई है। अविनाश की हत्या करने वाले दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार कर आरोपियों पर अपराध क्रमांक 302,201 भादवि का दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

ऐसे हुआ घटना का खुलासा
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि अविनाश की हत्या कर उसे पेड से लटकाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अविनाश को नंदरवाडा के शाहरूख ऑटो वाले ने फोन किया। वहीं आरोपी शाहरूख का एक महिला के घर आना जाना था और मृतक अविनाश उसी महिला के साथ मजदूरी करता था। दोनो का साथ आना जाना आरोपी को पसंद नहीं था इसकी मामले को लेकर आरोपी शाहरूख ने मृतक अविनाश को पहले समझाया फिर उसे मारने का मन बना लिया था। फिर 30 जुलाई को आरोपी को पता चला की अविनाश सिवनी बाजार जाने वाला है तो उसने उसे अविनाश को बुलाया शराब पिलाई खाना खिलाया। बाद में दोस्त रिहान बेग और शाहरूख ने रात 9 बजे अविनाश को सुनसान कच्चे रास्ते पर ले जाकर आॅटो की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए अविनाश को सागौन के पेड पर लटका दिया। दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया।

एक और वारदात का मंसूबा
टा आरोपी शाहरूख ने बताया कि उसने अविनाश की हत्या तो कर दी थी। साथ ही वह उसकी पत्नि को भी दो चार दिनों में मौका देखकर मारने की योजना बना ली थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड लिया।

इन आरोपियों को किया गिरफतार
शाहरूख पिता सहीद खान उम्र 23 साल निवासी ग्राम नंदरवाडा, रिहान पिता शुभान बेग उम्र 20 साल निवासी नंदनवाडा है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Noble Computer Services, Computer Courses
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!