इटारसी। शहर के बूढ़ी माता मंदिर (Budhi Mata Temple) में 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा (Shiv Mahapuran Katha) का आयोजन किया जा रहा है।
सोमवार को शिवमहापुराण की प्रथम दिन बाबा महाकाल ( Baba Mahakal) व शिव महापुराण की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सुरजगंज चौराहे (Surajganj Crossroads) से होते हुई मुख्य मार्गों से बूढ़ी माता मंदिर पहुंची। समिति के पंडित मंजू व्यास ने बताया कि शिवमहापुराण का आयोजन 20 जून से 26 जून तक किया जाएगा। कथा वाचक पंडित मोहन बाबू शास्त्री द्वारा भक्तों को कथा का रसपान कराया जाएगा। 27 जून को पुर्णाहुति व भंडारे का आयोजन होगा।
श्री बूढ़ी माता मंदिर में सात दिवसीय शिव महापुराण शुरु


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







