नर्मदापुरम। अनंत वागेश कनमडिकर अंडर-13 बालक वर्ग अंतरसंभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पुल-सी का तीसरा मैच नर्मदापुरम शहडोल के मध्य खेला गया। दो दिवसीय मैच में पहले दिन नर्मदापुरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम महज 69 रनों पर आल आउट हो गई थी।
शहडोल की ओर से आदर्श यादव ने 6 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी शहडोल की टीम मुरली रघुवंशी 6 और सक्षम महाले 3 विकेट की सटीक गेंदबाजी के सामने 108 रन ही बना सकी। कम स्कोर होने के बाद भी नर्मदापुरम ने महज 39 रनों की बढ़त हासिल करने दी है। मैच के दूसरे दिन नर्मदापुरम ने निष्कर्ष 55 और देवांश 52 रन की मदद से 157 रनों का लक्ष्य रखा जवाब में शहडोल की टीम ने वासु गुप्ता 81 और आदर्श यादव 23 नाबाद परियों की बदौलत मैच 9 विकेट से जीत लिया।
नर्मदापुरम क्रिकेट संभाग के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-13 बॉयज प्रतियोगिता एमपीसीए ग्राउंड पर आयोजित हुई, जिसके आखिरी मैच में शहडोल संभाग की टीम ने शानदार जीत दर्ज कराई। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले वासु गुप्ता और आदर्श यादव को संयुक्त रूप से मेन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के दौरान नर्मदा पुरम जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश चौरे, सहसचिव योगेश परसाई, दिलीप नामदेव, उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष संजय नाफड़े, ऑब्जर्वर अनिल दीक्षित, चयनकर्ता अंकित श्रीवास्तव, एमपीसीए अंपायर राकेश चंदेल, मधुर नाहर, स्कोरर रूपेश प्रजापति सहित नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के सदस्य एवं ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।









