---Advertisement---

राशिफल : शनिवार को ये काम बना सकता हैं करोड़पति, शनिदेव की जमकर बरसेगी कृपा

By
Last updated:
Follow Us

न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्‍न करने के उपाय

न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्‍न करने के लिए शनिवार का दिन विशेष माना जाता हैं। मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन शनि देव की पूजा और उपायों से वे जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

शनि देव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। बुरे कर्म वाले लोगों को शनिदेव दंडित करते हैं, तो अच्छे कर्म वाले लोगों पर उनकी शुभ दृष्टि रहती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार शनि देव अगर किसी पर अपनी कृपा बना देते हैं तो उसे हर काम में सफलता मिलती जाती है।

इस दिन जितना संभव हो गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। शनिवार के दिन शनिदेव की आरती और शनि चालीसा पढ़ने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।  

यह काम जरूर करें

  • शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करें।
  • शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल में लोहे की कील डालकर चढ़ाएं शनि देव की प्रतिमा पर चढायें। 
  • शनि को देव को प्रसन्न करने के लिए लगतार 43 दिनों तक शनिदेव की प्रतिमा पर तेल चढ़ाएं। सिर्फ रविवार के दिन ये कार्य नहीं करना है।
  • शनि देव की पूजा हमेशा सूर्य निकलने से पहले या सूर्यास्त के बाद ही करनी चाहिए। 

इससे होगा कारोबार और जीवन में फायदा

  • साढ़े साती और ढैया से बचने के लिए एक लोहे का छल्ला सरसों के तेल में डुबाकर रख दें। शाम को शनिदेव के मंदिर जाकर विधिवत पूजा कर, मन्त्रों का जाप करें। इसके बाद लोहे के छल्ले को बाएं हाथ की बीच की अंगुली में पहन लें।
  • शनिवार के दिन काली उड़द की दाल की खिचड़ी काला नमक डालकर खाएं, इससे भी शनि दोष के कारण होने वाले कष्टों में कमी आती है।

यह भी पढें : काल भैरव जयंती 2022 : इस विधि से करे भैरव को प्रसन्‍न

आज का राशिफल

मेष राशि: जो लोग आपके पास कर्ज के लिए आते हैं, उन्हें नज़रअंदाज करना बेहतर है। कुछ लोगों के लिए परिवार में किसी नए का आगमन उत्सव और उल्लास के क्षण लेकर आएगा। कोई शुभ समाचार या आपके जीवन साथी/प्रियजन की ओर से कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्‍छा रहेगा। आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आज खत्म होंगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

मिथुन राशि: आज किसी मित्र से मतभेद बढ़ सकते हैं और आपके व्यवसाय में मुश्किलें आ सकती हैं। साझेदारी के लिए समय अच्छा है, नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आप मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे। कुछ नए अवसर भी आपके सामने आ सकते हैं।

कर्क राशि: आज अपने उच्च स्तर की ऊर्जा को अच्छे कार्यों में लगाएं। कुछ भी खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें जो आपके पास पहले से हैं। रिश्तेदारों से मिलने जाना आपकी कल्पना से कहीं बेहतर होगा। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा, क्योंकि अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आज आप किसी बड़े काम को अंजाम दे सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे वह आसानी से परीक्षा की तैयारियों में जुट सकते हैं।

कन्या राशि: आज आप प्रेम के मामले में भी सफल साबित हो सकते हैं, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। आपके सभी रुके हुए काम बहुत जल्द पूरे होंगे। आने वाला समय आपके लिए जीवन बदलने वाला साबित होगा, आय के साधनों में वृद्धि होगी।

तुला राशि: आज का दिन काम ढूंढ रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा, तभी वह हो पाएगा।

वृश्चिक राशि: जो लोग जनसमर्थन के कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें कोई अधिकारी बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। आप अपनी मेहनत व विश्वास से किसी अच्छे काम को अंजाम दे सकते हैं। आपके कुछ मामलों में आप शांति से निर्णय लें, तो बेहतर रहेगा। माताजी को कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कुछ कानूनी मामले सुलझेंगे और आपकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने से उनका व उनके कुल का नाम रोशन होगा। आपसे कोई गलती के होने के कारण आपको परिवार के सदस्यों द्वारा डांट भी खानी पड़ सकती है। आप किसी धार्मिक चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर राशि: आज का दिन लेनदेन के मामले में आपके लिए कुछ समस्या लेकर आ सकता है। आपको अपने गुस्से के कारण अति उत्साहित होने से बचना होगा, नहीं तो आपसी रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आज कुछ चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं, जिनसे आप घबराएंगे नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करेंगे।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपकी अपने पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आप सकारात्मक सोच का अच्छा लाभ उठाएंगे, जिसके कारण आप सही समय पर कोई निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.