---Advertisement---

शनिवार व्रत : शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप

By
On:
Follow Us

शनिवार व्रत

शनिवार व्रत : हिदू धर्म में शनिवार के दिन का अत्‍यधिक महत्‍व होता है। यह दिन शनिदेव और बाबा काल भैरव का दिन होता है। मान्यताओं के अनुसार है जिन लोगों पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। उनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती और हर कदम पर उन्हें सफलता हासिल होती है। उस व्यक्ति के घर मां लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है। लेकिन जिन पर शनिदेव का प्रकोप होता हैं उन्‍हें कई सारे कष्ट, बाधा और परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने, सरसों का तेल चढ़ाने और काले तिल आदि अर्पित करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, शनिवार के दिन कुछ ऐसे काम होते हैं, जिनसे बचना जरूरी होता है। नहीं तो शनिदेव नाराज हो सकते हैं।

शनिवार व्रत : शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम

सरसों का तेल नहीं खरीदें

शनिवार के दिन भूलकर भी सरसों का तेल या कोई अन्य तेल नहीं खरीदनें चाहिए। इस दिन तेल खरीदनें से घर में दरिद्रता आती है। इस दिन तेल का दान करना चाहिए। खास कर सरसों के तेल भगवान शनि की प्रतिमा पर चढाना बहुत ही फलदायी माना गया है। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।  

शनिवार को बाल नहीं धोने चाहिए  

कुछ लोगों को प्रतिदिन बाल धोने की आदत होती है लेकिन लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शनिवार के दिन गलती से भी बाल न धोएं। खासकर महिलाएं को शनिवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। ऐसा करने से घर में बुरा प्रभाव पड़ता है।  

लोहा न खरीदें

शनिवार के दिन लोहे से बनी किसी भी तरह की वस्तु को नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि शनि देव के पास लोहे का अस्त्र होता है इसलिए इसे शनि की धातु माना गया है। शनिवार के दिन लोहा खरीदना अशुभ माना गया है।

मांस का सेवन न करें

शनिवार के दिन मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए ना ही किसी जीव-जंतु को परेशान करना चाहिए। इस दिन जितना संभव हो जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। ऐसा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।  

नमक नहीं खरीदें

शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन नमक लाना अशुभ माना जाता है। इस दिन नमक लाने से घर में कर्ज बढ़ता है और व्यक्ति कई तरह की बीमारियों होती है।

कोयला नहीं खरीदें

शनिवार के दिन कोयला खरीदना भी बहुत अशुभ माना जाता है। शनिवार के दिन कोयला खरीदने से शनि दोष लगता है और काम में बाधा आती है। इस दिन काजल खरीदना भी अशुभ माना जाता है।

काला कपड़ा नहीं खरीदें

शनिवार के दिन काले रंग का कपड़ा भी नहीं खरीदना चाहिए। हालांकि इस दिन काला कपड़ा पहनना और दान करना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे आप शनि की बुरी नजरों से बचे रहते हैं। ऐसे में आप एक दिन पहले ही खरीद लें।

शनिवार के दिन चमड़े के जूते नहीं खरीदें

शनिवार के दिन काले रंग, या चमड़े के जूते नहीं खरीदने चाहिए। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं। इस दिन चमड़े का सामान जैसे पर्स, बेल्ट, बैग आदि को भी नहीं खरीदना चाहिए।

यह भी पढें : जानें हिन्दू पंचांग में पौष माह का महत्व, इस महीने भूलकर भी न करें ये कार्य

शनिवार व्रत : शनिदेव की कृपा पाने के उपाय (Shaniwar Ke Upay)

  • शनिवार को तेल से बने पदार्थ गरीबों को खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
  • शनिवार के दिन शाम के समय को घर में गूगुल का धूप जलाना चाहिए।
  • शनिवार को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है।
  • चींटियों को गोरज मुहूर्त में तिल चौली डालें।
  • शनिवार के दिन उड़द, तिल, तेल, गुड़ का लड्डू बना लें और जहां हल न चला हो वहां गाड़ दें।
  • शनिवार की रात में चन्दन से ‘ऊं ह्वीं’  भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है।
  • शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की रूकावटें दूर होती हैं।

शनिवार व्रत : शनिवार को इन मंत्रों के जाप से दूर होते हैं कष्ट

शनि देव का तांत्रिक मंत्र- ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।

शनि देव के वैदिक मंत्र- ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।

शनि देव का एकाक्षरी मंत्र- ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।

शनि देव का गायत्री मंत्र- ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.