रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

सीएम राइज सुखतवा में जागरुकता कार्यक्रम से बताये विज्ञान के चमत्कार

इटारसी। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् और विज्ञान संचार केंद्र, रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल (Rabindranath Tagore University Bhopal) के सहयोग से 10 जुलाई 2024 को शासकीय सीएम राइज विद्यालय सुखतवा, विख केसला (Kesla), जिला-नर्मदापुरम (Narmadapuram) में विज्ञान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जन जातियों के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विज्ञान के प्रति जागरुकता फैलाना है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9वी से 12वी के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

कार्यक्रम का प्रारंभ विज्ञान फिल्म के प्रदर्शन से किया गया। इसके बाद प्रोजेक्टर के माध्यम से विज्ञान प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। सही उत्तर देने पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके बाद विज्ञान के प्रयोगों का प्रदर्शन किया, जिसका विषय ‘चमत्कार नहीं विज्ञान’ था। इसमें कई मनोरंजक प्रयोग जैसे ट्रैफिक सिंग्नल रिएक्शन, आग उत्पन्न करना, हथेली में छेद दिखाई देना, घड़े से लगातार पानी गिरना आदि प्रदर्शित कियेे।

संचालन रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय से आई टीम में डॉ. प्रबाल राय (Dr. Prabal Rai) और भूपेंद्रसिंह भदौरिया (Bhupendrasinh Bhadauria) ने किया। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य प्रदीपसिंह राजपूत (Pradeep Singh Rajput), श्रीमती माया शेख (Mrs. Maya Shaikh) व्याख्याता, विज्ञान शिक्षक सुश्री सुनीता दुबे (Ms. Sunita Dubey) एवं श्रीमती उन्नति भटनागर (Mrs. Unnati Bhatnagar) उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News