इटारसी। श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज महिला मंडल इटारसी की समस्त पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी में पुरानी इटारसी आजाद चौराहा पर रुकने वाली बस के यात्रियों एवं राहगीरों के लिए ठंडे पानी के लिए मटके रखवाए। समाज की महिलाओं ने मनुष्यों के साथ पक्षियों की भी चिंता की और पेड़ पर सकोरे बांधे।
अध्यक्ष अर्चना मालवीय ने बताया कि आज सत्तू अमावस्या पर सत्तू भी समस्त आने जाने वाले एवं स्थानीय लोग एवं दुकानदारों में बंटवाया। उन्होंने कहा कि ठंडे पानी से ही लोगों की प्यास बुझती है रास्ते से सभी उम्र के लोग निकलते हैं। ऐसे में जगह-जगह प्याऊ होने से लोगों को पानी की सुविधा मिलती है, और महिला मंडल इस तरह की पुनीत कार्य सदैव से करती आ रही है जिसमें समस्त महिला मंडल पदाधिकारियों ने तन, मन, धन से सहयोग किया और इस कार्य को भव्य तरीके से सफल कर पुण्य लाभ अर्जित किया।









